Search

 
 
 

घाटशिला : प्रखंड मुख्यालय के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शनिवार को घाटशिला प्रखंड मुख्यालय के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि भगत ने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ नेता को खो दिया है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है. श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की एवं उन्हें नमन किया. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास हांसदा, करुणाकर महतो, विकास मजूमदार, रतन महतो सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-glamor-bike-stolen-in-the-blink-of-an-eye-in-court-turn/">धनबाद:

कोर्ट मोड़ में पलक झपकते ही हो गई ग्लैमर बाइक की चोरी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही