Search

 
 
 

घाटशिला : पंचायत के सभी मुखिया के लिए नेतृत्व विकास कार्यशाला आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के कीताडीह गांव स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर के सभागार में रविवार को घाटशिला अनुमंडल के सभी पंचायत के मुखिया के लिए नेतृत्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर सोना देवी विश्वविद्यालय के फाउंडर चेयरमैन प्रभाकर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मुखिया एक ऐसे जनप्रतिनिधि होते हैं जो कि पूरी पंचायत के विकास में अपना योगदान करते हैं. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-meeting-of-chemist-and-druggist-association-formation-of-ad-hoc-committee/">लातेहार

: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक, तदर्थ कमेटी का गठन
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सोना देवी विश्वविद्यालय झारखंड सरकार के अधिनियम संख्या 5, 2023 के द्वारा स्थापित है. एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अधिनियम 1956 के अनुच्छेद 2 (एफ) के अंतर्गत स्वीकृत है. अपने गांव के शैक्षणिक विकास में पंचायत प्रतिनिधि योगदान करें. इस विश्वविद्यालय से बच्चों को डिप्लोमा सहित अन्य उच्च श्रेणी की शिक्षा प्रदान कराने में सहयोग दे. इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार गुलाब सिंह आजाद एवं अमित सिंह ने भी विस्तार पूर्वक मुखिया को नेतृत्व विकास के संबंध में जानकारी दी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय काउंसलर सीमा माझी, मुखिया पार्वती मुर्मू, निताई मुंडा, कल्पना सोरेन, हीरा मुर्मू सहित काफी संख्या में मुखिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-vinay-became-the-executive-president-of-para-teachers-association/">मनोहरपुर

: पारा शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने विनय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही