Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुसाबनी प्रखंड सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. इसमें एसडीजेएम अमित आल्डा ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को कई अहम जानकारियां दी. इस दौरान मुख्य रूप से मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी भी उपस्थित थी. बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीजेएम ने फंडामेंटल राइट एन आर्टिकल 32 पर जोर देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का मंतव्य यही था कि महिलाओं को उनकी क्षमता प्रदान की जाए तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले. उन्होंने कहा कि सिर्फ 8 मार्च को ही नहीं बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए तभी सही मायनो में समझा जा सकेगा की महिलाओं को समाज में उचित स्थान दिया जा रहा है. अपने घर से ही अपनी माताओं बहनों को सम्मान और स्नेह दें. पुरुष प्रधान समाज की जंजीरों से महिलाओं को न जकड़ें उनका भी अपना अस्तित्व है.  इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-martyr-mps-sunil-mahato-and-prabhakar-mahato-remembered-on-death-anniversary/">घाटशिला

: पुण्यतिथि पर याद किए गए शहीद सांसद सुनील महतो व प्रभाकर महतो

महिलाएं कई क्षेत्र में हैं आगे

प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है. इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि आज के समाज में महिलाओं का योगदान पुरुषों के बराबर रहा है बल्कि वे पुरुषों से भी आगे निकल गयी हैं. शिक्षा के क्षेत्र से लेकर हेल्थ सेक्टर और ऐसे ही कई क्षेत्रों में जिसकी कल्पना पहले की सामाजिक स्थिति में करना नामुमकिन सा था उन सभी क्षेत्रों में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है. अभी भी भारत ही नहीं बल्कि विकासशील देशों में महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है. मौके पर बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षक समेत सेविका, सहिया आदि उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही