Search

घाटशिला : धालभूमगढ़ में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन रविवार को किया गया. शिविर का उद्घाटन घाटशिला सिविल कोर्ट की एसीजेएम सुशीला सोरेंग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत चेक का वितरण किया गया. एसीजेएम सुशीला सोरेंग ने शिविर में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना ने हमें अपने जीवन में एक नई सीख दी है. उनके कार्यक्षेत्र में चार थाना पड़ता है. कोरोना से पहले इन चारों थानों में महीना में दस बारह केस पेंडिंग रहता था, लेकिन कोरोना के बाद लगभग 450 केस पेंडिंग है. उसमें घरेलू विवाद ही सबसे ज्यादा है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-deputy-chief-honored-the-couple-who-gave-birth-to-a-daughter-by-giving-them-a-mango-plant/">चाकुलिया

: बेटी को जन्म देने वाले दंपती को उप प्रमुख ने आम का पौधा देकर किया सम्मानित

शिक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील

कोरोना के समय ऑनलाइन क्लासेस, ऑनलाइन काम करने वाले के कारण घरेलू विवाद की समस्याएं ज्यादा उत्पन्न हुई है. इसके अलावा आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं को अभिभावकों द्वारा मोबाइल थमा दिया गया है. इसका प्रभाव यह हो रहा है कि छोटी उम्र की बच्चियां इधर-उधर भागकर शादी कर ले रही है. उन्होंने अभिभावकों व खासकर महिलाओं से अपील किया कि वे छोटी-मोटे झगड़ों का पंचायत स्तर पर ही निबटारा करें तथा बालिकाओं की शादी उनके 18 वर्ष से उपर होने पर करें. शिक्षा के बिना अच्छे समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिए शिक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है. अंधविश्वास पर भरोसा न करें. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सबिता टोपनो, अंचलाधिकारी सदानंद महतो, कई पंचायत प्रतिनिधि, जेएसपीएल के कर्मी एवं लाभुक महिला समिति के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp