Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रखंड मुख्यालय में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम की ओर से रविवार को घाटशिला प्रखंड मुख्यालय में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश केके शुक्ला शामिल थे. प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए सैकड़ों लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के चेक का वितरण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश केके शुक्ला ने बताया कि इस तरह के शिविर का आयोजन करने का उद्देश्य ये है की एक छत के नीचे सरकार की जितनी भी लोक कल्याणकारी योजनाएओं का लाभ तथा कानूनी जानकारी मिल सके.
इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-agitator-shivlal-soren-of-nirsa-block-passed-away/">धनबाद:

निरसा प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारी शिवलाल सोरेन का निधन

कानूनी योजनाओं की जानकारी दी गई

साथ ही उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि आप सभी बाल श्रम पर रोक लगाए तथा बाल शिक्षा को बढ़ावा दें. समाज में शिक्षा का प्रचार होने से भेदभाव खत्म किया जा सकता है. आज अक्सर देखने को मिलता है की बेटा बेटी में भेदभाव किया जा रहा है. जो समाज के लिए अभिशाप का विषय बनता जा रहा है. आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है उसे भी समान अधिकार दिया जा रहा है. सहित अन्य कानूनी तथा योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से अन्नप्राशन  तथा कन्यादान योजना के लाभ का वितरण कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. शिविर में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, सुभाष सिंह, प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया पार्वती मुर्मू, निताई मुंडा, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-after-killing-the-wife-the-husband-is-trying-to-perform-the-last-rites/">किरीबुरू

: पत्नी की हत्या कर पति अंतिम संस्कार करने की फिराक में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही