Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पुस्तकालय शैक्षणिक संस्थानों की होती है रीढ़ : डाॅ नायर

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जेकेएम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, साइंस एंड कॉमर्स सालबनी में बुधवार को जेकेएम कॉलेज और डीएसएचके कॉलेज डिब्रूगढ़ के सहयोग से लाइब्रेरी पर आधारित एक वेबिनार का आयोजन किया गया. डीएसएचके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशिकांत सैकिया और जेकेएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर श्रीकांतन नायर ने कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया. डाॅ नायर ने पुस्तकालय प्रयोग के फायदे को बताया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की अध्यक्ष कल्याणी देवी उपस्थित थीं. जेकेएम कॉलेज की एचओडी डॉ. मौसमी ने सभी विद्यार्थियों को पुस्तकालय एवं पुस्तक प्रयोग करने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-passed-in-lok-sabha-454-votes-in-favor-only-two-against/">लोकसभा

से महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में मात्र दो
डीएसएचके कॉलेज की लाइब्रेरियन डॉ. पल्लवी गोगोई ने पुस्तकालय और किताबों से दोस्ती करने की बात कही. गोगोई ने ई-लाइब्रेरी की जानकारी दी. जेकेएम कॉलेज की लाइब्रेरियन स्वाति गुप्ता ने डिजिटल लाइब्रेरी के अर्थ के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता धारा, सुशांति कुमारी, विवेक रंजन कुइला, दुली रानी मुर्मू , गीताश्री कालिंदी, अनु मिश्रा, सुषमा अर्चना टोपनो, विनीता टुडू की सराहनीय भागीदारी रही. बता दें कि यह कार्यक्रम जेकेएम कॉलेज और डीएसएचके कॉलेज डिब्रूगढ़ असम के एमओयू के तहत आयोजित किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही