Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आमाईनगर में देखा गया टीबी मुक्त अभियान के शुभारंभ का सीधा प्रसारण

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिल्ली में किया गया. जिसका सीधा प्रसारण घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के अमाईनगर स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में स्वास्थ्य कर्मी सहित टीबी के मरीज एवं ग्रामीणों ने ऑनलाइन देखा. मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रखंड प्रबंधक मयंक कुमार ने बताया कि पूरे झारखंड से आमाई नगर सहित चार हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को चिन्हित किया गया था. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-inauguration-of-inter-college-football-competition-in-kolhan-university-kashi-sahu-won-the-opening-match/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, काशी साहू ने जीता उद्घाटन मैच

किसी भी सवाल के लिये पूरी तरह तैयार थी टीम

इन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से उम्मीद जताई गई थी कि राष्ट्रपति टीबी से संबंधित कुछ सवाल कर सकती हैं. इसके लिये पूरी व्यवस्था की गई थी. पूरी टीम मौजूद थी. हालांकि कार्यक्रम के अंत तक घाटशिला प्रखंड के अमाई नगर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को मौका नहीं मिला. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएचओ पेमा हांसदा, रीता महतो सुरेश कुमार शर्मा, अमृतांशु साहू, मृणाल कांति हेमंत, आशीष कुमार महतो सहित उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-janta-durbar-of-dc-in-bagbera-on-12th-panchayat-representatives-held-a-meeting-under-the-leadership-of-the-councilor/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में डीसी का जनता दरबार 12 को, पार्षद के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही