Search

 
 
 

घाटशिला : जमशेदपुर का माधुरी ग्रुप बना "डांस धमाका 2023" का विजेता

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बाबा शिव पूजा कमेटी खरस्वाती दामपाड़ा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समारोह का समापन डांस धमाका के साथ बुधवार को हुआ. डांस धमाका-2023 का प्रथम पुरस्कार माधुरी डांस ग्रुप जमशेदपुर को दिया गया. माधुरी डांस ग्रुप को पुरस्कार स्वरूप 12 हजार रुपया दिया गया. द्वितीय पुरस्कार नटराज डांस ग्रुप जमशेदपुर को 9500 रुपया तथा तृतीय पुरस्कार शांति डांस ग्रुप जमशेदपुर को 7 हजार रुपया एवं चौथा पुरस्कार तिलका डांस ग्रुप जमशेदपुर को 5 हजार रुपया दिया गया. इस प्रतियोगिता में 30 टीमों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-sons-chairman-n-chandrasekaran-gets-frances-highest-civilian-honor/">जमशेदपुर

: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पुरस्कार वितरण माझी बाबा सुकदेव टुडू ने किया

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण माझी बाबा सुकदेव टुडू के द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में भी इस तरह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपाई टुडू, पालूराम सोरेन, तारापदो गोराई, विशंबर मनकी, दशमत सोरेन, रायसेन सोरेन, प्रभास नमाता, मझिया मुर्मू, भीम टुडू, अनंतो टुडू, दिमल टुडू, जादूनाथ सोरेन, जादूनाथ मुर्मू, नीलकंठो मानकी, दिलीप मानकी, प्रदीप मार्डी, शुकू हांसदा, शिबू सोरेन, रमेश मानकी, सुकदेव मानकी, भोला मनकी, मोहन मोहंती, संजीव मानकी आदि ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही