Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का उत्सव है माघे पोरोब : प्राचार्य

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कालेज में पढ़ने वाले हो जनजाति के छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित रूप से कॉलेज परिसर में रविवार को माघे जुमूर समारोह पूर्वक आयोजित की गई. समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके आगमन पर सभी छात्र-छात्राओं ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sakets-all-round-performance-ccc-defeats-lattu-oraon-cricket-club/">चाईबासा

: साकेत का हरफनमौला प्रदर्शन, सीसीसी ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब को हराया
इस मौके पर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने कहा कि हो जनजाति का यह पर्व मानव कल्याण से जुड़ा है. समाज में समानता, सामाजिक सद्भाव बनाने तथा सबों के सुख शांति की कामना इस पर्व में की जाती है. प्राचार्य ने यह भी बताया कि घाटशिला कॉलेज में हो भाषा की पढ़ाई प्रारंभ हो, इस हेतु झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग में प्रस्ताव दिया गया है. स्वीकृति मिलने पर पढ़ाई प्रारंभ करवा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/bjp-made-sharp-comment-on-jmms-protests-against-central-agencies/">केंद्रीय

एजेंसियों के खिलाफ झामुमो के आक्रोश प्रदर्शनों पर भाजपा ने की तीखी टिप्पणी
इस मौके पर जंतु विज्ञान की प्रो. अर्चना सुरीन, संताली विभाग के मानिक मार्डी, बसंती मार्डी, अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. महेश्वर प्रमाणिक, टाटा स्टील के अभिषेक मुखी, बैंजो बारी, समीर कुमार राय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया. इस अवसर पर पारंपरिक समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया. समारोह के आयोजन में विशाल पूर्ति, संध्या हेम्ब्रम, प्रीति सुंडी, ज्योति हेम्ब्रम, सुखसेन गोडसोरा, विष्णु सोय, राम बोदरा, रश्मि पूर्ति, रोशन पूर्ति, अनिल बोदरा, रॉबिन होनहागा, संजीव बिरूली, ईश्वर महाली, दुलाल हेम्ब्रम आदि ने सक्रिय सहयोग किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही