Search

 
 
 

Ghatshila : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में हुई महासप्तमी की पूजा अर्चना

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में गुरुवार की सुबह महासप्तमी की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई. घाटशिला के दहीगोड़ा स्थित संस्कृति क्लब दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बाबा केदारनाथ मंदिर की आकृति में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. इस पंडाल को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं. इसके अलावा भातृ संघ लालडीह, गोपालपुर ओवर ब्रिज के समीप, गांधी स्पोर्टिंग क्लब, बाबू लाइन, टूमांडूंगरी, कसीदा न्यू कॉलोनी, अस्वस्थ कुंज, राजस्टेट मैदान, ढोडाडीह, जेसी स्कूल परिसर एवं पावड़ा सिद्धू कानू मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित कर सार्वजनिक पूजा अर्चना की जा रही है. शुक्रवार की सुबह महाअष्टमी तथा संधि पूजा के साथ महानवमी की पूजा की जाएगी. श्रद्धालुओं की भीड़ प्रत्येक पंडाल में पुष्पांजलि के लिए पहुंचेगी. इसके लिए कमेटी की ओर से महिलाएं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई है. पूजा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था है. ताकि किसी भी पंडाल के समीप भीड़भाड़ के कारण विवाद उत्पन्न ना हो. इसके लिए कमेटी द्वारा वालंटियर भी रखे गये हैं. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-rural-roads-should-be-made-passable-by-donating-labor-mahendra-jamuda/">Chaibasa

: श्रमदान कर ग्रामीण सड़क चलने लायक बना रहे – महेद्र जामुदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही