Search

 
 
 

घाटशिला: पावड़ा मैदान में झारखंड समन्वय समिति का महाजुटान

 
Ghatshila: घाटशिला के पावड़ा मैदान में शुक्रवार को झारखंड समन्वय समिति के तहत झारखंड नवनिर्माण के लिये महाजुटान कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस महाजुटान में नौ प्रखंड डुमरिया, मुसाबनी, गुड़ाबंधा, चाकुलिया, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, घाटशिला, जमशेदपुर, बोड़ाम, पटमदा और पोटका की संयोजक मंडली  के सदस्य उपस्थित थे. महाजुटान में बतौर मुख्य अतिथि सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड के आदिवासी और मूलवासी विरोधी है. आदिवासी और मूलवासियों को अपने हक और अधिकार के तथा खतियान आधारित झारखंड निर्माण के लिये एक और उलगुलान करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-administrative-officials-held-a-meeting-regarding-nomination-of-panchayat-elections/">घाटशिला:

पंचायत चुनाव नामांकन को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने की बैठक

झारखंड को फिर से बिहार बनाने की साजिश: गीताश्री उरांव

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि झारखंड को फिर से बिहार बनाने की साजिश की जा रही है. राज्य के मुख्यमंत्री विधानसभा में कहते हैं कि खतियान आधारित स्थानीय नीति नहीं बना सकते. उन्होंने कहा कि खतियान आधारित झारखंड बनाने के लिये और आंदोलन करने की आवश्यकता है.

झारखंड अलग राज्य अनुदान से नहीं मिला: सूर्य सिंह बेसरा

[caption id="attachment_290678" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/15ajsr19a.jpg"

alt="" width="600" height="277" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग.[/caption] स्वागत भाषण में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य अनुदान से नहीं मिला है. आंदोलन से झारखंड अलग राज्य हुआ है. 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति को सरकार को बनाना होगा. इस कार्यक्रम में विकास हेंब्रम, सलमा हांसदा, सुबोध कुमार दांगी, सुशील मुर्मू, सुरेश चंद्र मुर्मू, देवेंद्र नाथ महतो, कुंदन महतो, राजीव बास्के,अमित कुमार महतो, सुशील मुर्मू, कुलदेव महतो, कुदशी मुंडा, सपन महतो, चंदन महतो समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/on-the-17th-of-mass-marriage-in-baharagora-dr-goswami-gave-an-invitation-letter-to-the-mahila-samiti/">बहरागोड़ा:

सामूहिक विवाह 17 को, डॉ. गोस्वामी ने महिला समिति को दिया निमंत्रण पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही