Search

 
 
 

घाटशिला : महाल के देश विचार सचिव ने एसआई के खिलाफ एसएसपी से की शिकायत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : माझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बहादुर सोरेन ने मऊभंडार ओपी के एसआई अनिल कुमार के खिलाफ मंगलवार को एसएसपी से लिखित शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि एसआई अनिल कुमार ने जाति सूचक गाली गलौज करते हुए थाने से धक्के मार कर बाहर निकाल दिया. बहादुर सोरेन ने बताया कि इस तरह आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पुलिस पदाधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किया जाना माझी परगना महाल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-case-on-the-beneficiaries-who-do-not-construct-houses-bdo/">जामताड़ा

: आवास निर्माण न करने वाले लाभुकों पर करें केस : बीडीओ

पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने आग्रह किया है कि मामले की जांच कर उक्त पुलिस पदाधिकारी पर आवश्यक कार्रवाई की जाए. बहादुर सोरेन ने बताया कि उनके पिता के नाम से खतियानी रैयत पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसका सीमांकन के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया गया है. सीमांकन होने के बाद ही उक्त जमीन पर किसी तरह का निर्माण कार्य किया जाए. इसी संबंध में प्रभारी से मुलाकात करने ओपी गए थे. इसी दौरान ओपी प्रभारी की अनुपस्थिति में एसआई अनिल कुमार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही