Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : महाल का महासम्मेलन 25 और 26 जून को होगा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : पावड़ा स्थित मांझी परगना महाल भवन घाटशिला में माझी परगना स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों की बैठक देश परगाना बाबा बैजू मुर्मू के नेतृत्व में हुई. बैठक में माझी परगना महाल धाड़ दिशोम द्वारा 25 और 26 जून को माझी परगना महाल में आयोजित महासम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई. उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए धाड़ दिशोम के सभी माझी बाबाओं को चिट्ठी देकर तैयारी का आदेश दे दिया गया है. सभी गांव से व्यवस्था के लोग एवं ग्रामवासी भारी संख्या में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं. 25 जून को महासम्मेलन का उद्घाटन पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी. प्रथम दिन डेलीगेट सेशन में आदिवासी संथाल समाज के पारंपरिक रीति रिवाज, धर्म, संस्कृति, पूजा पद्धति, न्याय व्यवस्था, समाज में महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक, रोजगार और संविधान में प्रदत्त आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार पर चर्चा की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kathak-dance-workshop-upaj-started-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में कत्थक नृत्य कार्यशाला ‘उपज’ का आगाज
सम्मेलन का दूसरा दिन 26 जून को महासम्मेलन में हुए विषय पर चर्चा की समीक्षा कर प्रस्ताव और दो वर्षीय कार्य योजना तैयार की जाएगी. महासम्मेलन का ओपन सेशन दोपहर एक बजे से शुरू होगी. ओपन सेशन में धाड़ दिशोम पूर्वी सिंहभूम के सभी गांव से भारी संख्या में महिला पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे. ओपन सेशन में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में चंपई सोरेन, परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री झारखंड सरकार शामिल होंगे. बैठक में तोरोप परगना हरिपदो मुर्मू, पुनता मुर्मू, पद्मावती हेम्ब्रोम, लखन मारडी, माझी युवराज टुडू, रामराय हांसदा, माधु सोरेन, लेदेम किस्कू, दुर्गा चरण मुर्मू, शांखो मुर्मू, सुफल मुर्मू, पंचानन सोरेन, बुद्धेश्वर बास्के, मार्शल मुर्मू, दसमत मुर्मू, राजीव मुर्मू अदि काफी संख्या मे माझी बाबा एवं समाज के प्रतिनिधि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही