Search

 
 
 

घाटशिला : गालूडीह फीडर में मंगलवार को होगा मेंटेनेंस, 8 घंटे बाधित रहेगी बिजली

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey)झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड घाटशिला की ओर से मंगलवार को गालूडीह फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा. इस कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक 11केवी लाइन बंद रहेगी. गालूडीह हाई स्कूल मोड़ से घुटिया तक मेंटेनेंस कार्य के लिए 8 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-internet-service-restored-after-18-hours-in-east-singhbhum-and-surrounding-areas/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम व आस-पास 18 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल
गालूडीह फीडर से जुड़े क्षेत्र जैसे बड़ाखुर्सी, छोटाखुर्सी, सालबनी, घुटिया क्षेत्र प्रभावित रहेगा. इसकी जानकारी विद्युत कनीय अभियंता आनंद कश्यप ने दी है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से हुई परेशानी के लिए खेद है. मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही