Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : 14 को फीडर में होगा मेंटेनेंस का काम, चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल घाटशिला की ओर से शनिवार को कई फीडर में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. इस कारण घाटशिला में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 14 अक्टूबर को अमाईनगर विद्युत शक्ति उपकेंद्र एवं कीताडीह के अंतर्गत अंतर्गत 11 केवी घाटशिला, 11 केवी राजस्टेट फीडर, 11 केवी तामकपाल फीडर, 11 केवी बराजुडी/हुल्लुंग फीडर में दुर्गा पूजा से पूर्व मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-mla-kamlesh-singh-wrote-a-letter-to-pm-modi-requesting-to-bring-the-dead-body-from-sri-lanka/">हुसैनाबाद

: विधायक कमलेश सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, श्रीलंका से शव मंगाने का आग्रह
इस कारण अलग-अलग फीडर में अलग-अलग समय पर विद्युत सेवा बाधित रहेगी. 11 केवी घाटशिला फीडर से सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. तामकपाल, राजस्टेट एवं बराजुडी/हुल्लुंग फीडर से दोपहर 1 बजे से लेकर संध्या 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस संबंध में विद्युत सहायक अभियंता अमरजीत प्रसाद ने बताया कि फीडर के लाइन का मेंटेनेंस कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान घाटशिला मेन रोड, गोपालपुर, कॉलेज रोड, नवाबकोठी फुलडुंगरी, लालडीह, पावड़ा एवं उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में 4 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dozens-of-cases-executed-in-janata-milan/">आदित्यपुर

: जनता मिलन में दर्जनों मामलों का हुआ निष्पादन
इसके बाद तामकपाल फीडर के प्रभावित क्षेत्र कसीदा राइस मिल, फूलपाल एवं बनकटी गांव में दोपहर 1 बजे से संध्या 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसी प्रकार राजस्टेट फीडर के प्रभावित क्षेत्र काशीदा एवं एलआईसी कॉलोनी तथा बराजुडी/हुल्लुंग फीडर से बड़ाजुड़ी, खरसती, हुल्लुंग एवं दामपाड़ा क्षेत्र के गांव में दोपहर 1 बजे से 4 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही