Search

 
 
 

Ghatshila : सोनारी आर्मी कैंप में पूर्व सैनिकों से मेजर जनरल विकास ने की मुलाकात

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मेजर जनरल विकाश, ब्रिगेडयर एके शर्मा, कर्नल एके पांंडेय, कर्नल किशोर सिंह (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट कर्नल बाजवा (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल अंकित जैन ने शुक्रवार को जमशेदपुर, चाईबासा, घाटशिला के पूर्व सैनिकों से सोनारी आर्मी कैंप में मुलाकात किया. इसमें पूर्व सैनिकों से संबंधित समस्या से अवगत हुए. घाटशिला से शौर्य चक्र से सम्मानित वारंट अफसर (सेवानिवृत्त) मो. जावेद ने ईसीएचएस से पोली क्लिनिक को सप्ताह में दो बार घाटशिला और सुदूर क्षेत्र बहरागोरा में लगाने के लिए लिखित रूप से दिया और सीएसडी कैंटीन के मोबाइल रूप से सुदूर बहरागोड़ा तथा मनोहरपुर में सप्ताह में एक दिन लगाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-gulmohar-high-school-completes-70-years-of-establishment/">Jamshedpur

: गुलमोहर हाई स्कूल ने स्थापना के पूरे किए 70 वर्ष
जीओसी ने कहा सीएसडी को प्रैक्टिकल में कहीं लेकर जाना संभव नहीं है मगर मोबाइल सीएसडी पर भी प्रकाश डाला जाना है. घाटशिला से पूर्व सैनिक हवलदार जीवन हेमब्रम ने जनरल अफसर कमांडिंग को बताया कि मेडिकल और कैंटीन सेवा लेने के लिए बहुत से वृद्ध सैनिक जमशेदपुर आने में असमर्थ हैं, इस पर ध्यान दिया जाए. इन समस्या के हाल करने का अश्वासन जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह ने दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही