Search

 
 
 

Ghatshila : झांटीझरना विद्यालय में की गई मलेरिया की जांच

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांटीझरना में गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला की मेडिकल टीम द्वारा कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र एवं छात्राओं की मलेरिया जांच की. विद्यार्थियों को मलेरिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. इसके बाद एक मलेरिया की जानकारी से संबंधित परीक्षा ली गई जिसमें बच्चों से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछा गया. बाद मलेरिया का रक्त जांच किया गया. जांच में किसी भी छात्र में मलेरिया पॉजिटिव नहीं पाया गया. टीम में सब इंस्पेक्टर दुलाल हेंब्रम और लैब टेक्नीशियन प्रकाश कुमार के अतिरिक्त तपन कुमार घोष, सुरेश मुंडा, संजीत पॉल और गोविंद रजक सहित विद्यालय के उर्दू शिक्षक डॉक्टर कमर अली शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-rural-road-made-passable-through-labor-donation/">Kiriburu

: श्रमदान से ग्रामीण सड़क को चलने लायक बना डाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही