Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : तेज धारदार हथियार से शख्स पर हमला, घायल अस्पताल से फरार

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना अंतर्गत तिलावनी गांव निवासी भास्कर दत्ता पर किसी ने शनिवार को धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में भास्कर के सिर में गंभीर चोट आई. घाटशिला की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसआई विकास कुमार ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ मीरा मुर्मू प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया. अनुमंडल अस्पताल में रेफर के कागजात बनाने के दौरान मौका पाकर घायल अस्पताल से अचानक भाग गया. थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि अस्पताल के बाहर से भाग जाने के कारण हमला करने वाले व्यक्ति के बारे में जांच पड़ताल नहीं हो पाई है. अगर घायल व्यक्ति पुलिस से संपर्क करता है तो हमलावर को पकड़ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-years-imprisonment-for-indecent-act-with-girl-student-two-thousand-fine/">जमशेदपुर

: छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले को चार साल कारावास की सजा, दो हजार जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही