Search

 
 
 

घाटशिला: एचसीएल बचाओ संघर्ष समिति के साथ प्रबंधन की वार्ता 19 को, अन्यथा आंदोलन

 
Ghatshila : एचपीएल बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एचसीएल-आईसीसी के ईडी एस डे से मिलने जेनरल ऑफिस गया.  मगर कंपनी के ईडी के अन्यत्र चले जाने के कारण शुक्रवार को वार्ता नहीं हुई. समिति को 19 अप्रैल को वार्ता के लिए बुलाया गया है. ईडी से मिलने गये प्रतिनिधिमंडल के सदस्य राजु कर्मकार फेबियन तिर्की, कमल दास और दिल बहादुर  ने कहा कि अर्जुन लोहरा ने समिति के सदस्यों को 19 अप्रैल को वार्ता के लिए बुलाया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/on-the-17th-of-mass-marriage-in-baharagora-dr-goswami-gave-an-invitation-letter-to-the-mahila-samiti/">बहरागोड़ा:

सामूहिक विवाह 17 को, डॉ. गोस्वामी ने महिला समिति को दिया निमंत्रण पत्र

सात सूत्री मांगों पर होगी चर्चा

वार्ता में मजदूरों की सात सूत्री मांगों पर चर्चा की जाएगी. उन्होनें कहा कि सात सूत्री मांगों को लेकर एचसीएल बचाओ संघर्ष समिति ने पांच फरवरी से पांच मार्च तक आंदोलन किया था. कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों पर विचार करने के लिए एक महीना का  वक्त लिया था. लेकिन एक माह की अवधि बीत जाने के बाद भी कंपनी प्रबंधन  ने पहल नहीं की है. 19 अप्रैल को कंपनी प्रबंधन ठोस निर्णय नहीं लेती है तो दोबारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-tableau-of-the-crucifixion-of-jesus-christ-on-good-friday-in-the-roman-catholic-church/">चक्रधरपुर

: रोमन कैथोलिक चर्च में गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के सलीब पर चढ़ने की निकली झांकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही