Search

 
 
 

घाटशिला : कसीदा पंचायत सचिव के खिलाफ मंगल मार्डी ने बीडीओ से की शिकायत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कशीदा पंचायत के पंचायत सचिव लक्ष्मीकांत महतो के विरुद्ध चेंगजोड़ा गांव निवासी मंगल मार्डी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है. सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव की अनुपस्थिति में प्रखंड नाजिर मुकुल मनोज कच्छप को शिकायत पत्र सौंपा. शिकायत पत्र के संबंध में मंगल मार्डी ने बताया कि चेंगजोड़ा गांव में कसीदा पंचायत निधि से पीसीसी पथ निर्माण की योजना पारित की गई है. उक्त योजना के तहत मंगल मुर्मू के घर से जाहेरथान तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाना है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-due-to-the-establishment-of-11th-examination-center-in-another-block-the-examinees-faced-problems/">घाटशिला

: 11वीं की परीक्षा केंद्र दूसरे प्रखंड में बनाए जाने से परीक्षार्थियों को हुई परेशानी

योजना के प्राक्कलन व कार्यादेश की छाया प्रति देने में कर रहे हैं आनाकानी

इस योजना के प्राक्कलन की छाया प्रति एवं कार्यादेश मांगने पर उसे देने में पंचायत सचिव आनाकानी कर रहे हैं. पंचायत सचिव द्वारा बताया जाता है कि अभी इंट्री नहीं हुआ है इसलिए योजना के प्राक्कलन की छाया प्रति एवं कार्यादेश अभी नहीं दिया जा सकता है. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह किया है कि लक्ष्मीकांत महतो के कार्य के प्रति उदासीन रवैया को देखते हुए उचित कार्रवाई की जाए अन्यथा ग्रामीण सीधी कार्रवाई करने को बाध्य होंगे. उनके साथ ज्ञापन सौंपने वालों में सीताराम सिंह, दीपक सिंह एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही