Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में मनी नेताजी की 126वीं जयंती

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार एवं संयुक्त सचिव एसके देवड़ा के द्वारा नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. कक्षा दूसरी के श्रेयान आदित्य, कक्षा सातवीं के शौर्य सिंह शेखावत ने नेताजी का रूप धारण कर अपने अभिनय को दर्शाया तथा कक्षा आठवीं के सुभोजीत मंडल ने उनके जीवन से संबंधित कुछ मुख्य जानकारी प्रस्तुत की. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की गायक मंडली के द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किये गए. कार्यक्रम का संचालन राजश्री रॉय के द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि नेताजी के पसंदीदा कविता जो कि द्वारिका प्रसाद महेश्वरी के द्वारा लिखी गई वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो की पंक्तियों को याद दिलाते हुए इसके महत्व को समझाया. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-teacher-of-kumardubi-middle-school-injured-in-road-accident/">बहरागोड़ा

: सड़क दुर्घटना में कुमारडूबी मिडिल स्कूल के शिक्षक घायल

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य रहे उपस्थित

विद्यालय के संयुक्त सचिव शिव कुमार देवड़ा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारा देश गुलाम था तो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सिर्फ यही उद्देश्य था कि हमारा देश भारत कैसे स्वतंत्र हो? यह स्वतंत्रता उनके कड़े संघर्ष का परिणाम है. उद्देश्य ही हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, और गतिशील बनाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलिमा सरकार, नेहा मजूमदार, सौमिता सनातनी, सोमनाथ डे, एस. एन. मुखर्जी, अरपा भट्टाचार्य, विद्युत बरण चंद्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. साथ ही विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे. अंत में राष्ट्रगान के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही