Search

 
 
 

घाटशिला : पूनगोडा गांव के ग्राम प्रधान के लिए मानसिंह हेंब्रम ने की दावेदारी, सीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के पूनगोडा गांव के ग्राम प्रधान को लेकर एक बार फिर से मामला गरमाने लगा है. सोमवार को विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत एवं माझी परगना महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन के नेतृत्व में पूनगोडा गांव के पारंपरिक ग्राम प्रधान के छोटे भाई मानसिंह हेंब्रम ने ग्रामीणों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचकर ग्राम प्रधान की दावेदारी पेश की और अंचलाधिकारी राजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग किया है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान मंगल हेंब्रम का निधन 14 फरवरी 2020 को होने के बाद पारंपरिक ग्राम प्रधान का हक हमें मिलना चाहिए था परंतु गांव के कमल किशन विषई ने हाई कोर्ट से ग्राम प्रधान बनने के मामले में डिग्री लेकर आए हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-bike-asked-to-run-asked-to-return-it-did-not-return-it/">बोकारो

थर्मल : चलाने के लिए मांगी बाइक, लौटाने को कहा तो नहीं किया वापस

कमल किशन विषई द्वारा ग्राम प्रधान का दावा गलत है - मानसिंह

सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि उन्हें मिल रही है जबकि फिफ्थ शेड्यूल एरिया में यह नियम है कि ग्राम प्रधान वंशानुगत ही चला आता है. मानसिंह हेंब्रम ने दावा किया है कि उनके दादा परदादा गांव में ग्राम प्रधान रह चुके हैं. कमल किशन विषई द्वारा ग्राम प्रधान का दावा गलत है. न्यायालय को गुमराह कर अपने को ग्राम प्रधान साबित कर रहे हैं. उन्होंने मांग किया है कि उन्हें ग्राम प्रधान का हक दिलाया जाए. अंचलाधिकारी ने कहा कि वरीय अधिकारी से उनके द्वारा दी गई आवेदन पर दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मौके पर मुख्य रूप से विरधान सोरेन, सुकलाल हांसदा, आकाश मंडी, खुदीराम हेंब्रम, लक्ष्मण मंडी, जुझार हेंब्रम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही