Search

 
 
 

घाटशिला : परिवार कल्याण दिवस पर कई महिलाओं को किया गया सम्मानित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया. इस दौरान क्षेत्र में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने वाली महिलाओं को अनुमंडल अस्पताल की ओर से पुरस्कृत किया गया. इसमें मुख्य रूप से लक्ष्मी दंडपात, निकिता गिरी दीपाली दंडपात, सावित्री पातर सहित अन्य महिलाओं को उपहार एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंकर टुडू ने कहा कि आप जिस तरह से परिवार नियोजन के लिए विभिन्न उपायों को अपनाया है उसी तरह गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित करते हुए परिवार नियोजन की विधि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित एवं जागरूक करें. छोटा परिवार सुखी परिवार के नारों को बुलंद करें. मौके पर डॉ आरएन सोरेन, बीपीएम मयंक कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं सहिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-police-arrested-the-accused-of-sexual-exploitation-and-sent-him-to-jail/">बहरागोड़ा

: यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही