Search

 
 
 

घाटशिला : क्षेत्र में पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

 

Ghatshila (Rajes Chowbey) : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को वट सावित्री की पूजा सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ की. वट सावित्री की पूजा को लेकर सुहागिन महिलाएं सुबह से ही तैयारी में जुटी रही. वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाएं पूजा अर्चना की और बरगद के पेड़ की 108 परिक्रमा करते हुए सूत्र बांधा. घाटशिला, मऊभंडार, फुलडुंगरी सहित अन्य क्षेत्र में वट सावित्री की कथा पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात सुनाई गई. उन्होंने कहा कि जेष्ठ मास के अमावस्या तिथि पर सावित्री ने अपने पति सत्यवान का प्राण यमराज से वापस लिया था. ऐसी मान्यता है कि आज के दिन वट वृक्ष के नीचे पूजा करने से पति दीर्घायु होते हैं. नाना प्रकार के फल, फूल, कच्चा सूत्र, ताड़ के पंखे एवं अन्य सामग्री के साथ महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-should-be-drainage-system-before-monsoon-suresh-sawaiyan/">चाईबासा

: बरसात पूर्व हो जल निकासी की व्यवस्था – सुरेश सावैयां

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही