Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : शहादत दिवस पर याद किये गए शहीद दिलीप बेसरा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के गोपालपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप बुधवार को वीर शहीद दिलीप बेसरा का 17वां शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एक सादे समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक रामदास सोरेन समेत कई नेता उपस्थित थे. सभी ने दिलीप बेसरा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत बेनासोल गांव निवासी सिंगराय बेसरा के पुत्र दिलीप बेसरा 3 मई 2006 को जम्मू कश्मीर के हांया जिले में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे. काफी गर्व की बात है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र से काफी कम उम्र में ही देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण की आहुति देकर अपने माता-पिता ही नहीं पूरे क्षेत्र के लोगों का गर्व से सर ऊंचा कर दिया. झामुमो नेताओं द्वारा प्रत्येक वर्ष बलिदानी दीलीप बेसरा चौक पर शहादत दिवस और जयंती मनाई जाती है. मौके पर जगदीश भगत, शांखी हांसदा, सुखलाल हंसदा, काजल डॉन समेत दर्जनों झामुमो नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-health-check-up-camp-organized-on-world-press-freedom-day/">जमशेदपुर

: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही