Search

 
 
 

घाटशिला : पाठ महुलिया के पास पेड़ से टकराई मारुति वैन, महिला गंभीर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर मुख्य सड़क के पाठ महुलिया के पास शुक्रवार को मारुति वैन ने आम के पेड़ में जोरदार टक्कर मारी जिससे वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वैन में सवार महिला बुरी तरह फंस गई. वैन चालक भीम सिंह को अंदरुनी चोट आई है. उसे वैन से निकाल कर पास के सीमेंट दुकान में पंखा के नीचे बैठा दिया गया. दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ से जाम लग गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-raghubar-das-paid-tribute-to-sido-kanhu-on-hul-day/">जमशेदपुर

: हूल दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से महिला को निकाला गया बाहर

स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास महिला बुबू सिंह को गाड़ी से बाहर निकाला गया. इसके बाद महिला को 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को एमजीएम रेफर किया गया है. महिला के बांई पैर टूट गई है. गालूडीह निवासी पति भीम सिंह ने बताया कि वह बंगाल के कुचिया गया थे. वहीं से वापस आ रहा था. उसने कहा कि गाड़ी पेड़ से कैसे टकराई समझ में नहीं आ रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही