Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मारवाड़ी सम्मेलन ने रेलवे ओवरब्रिज के पास किया ओआरएस व ग्लूकोज पानी का वितरण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मारवाड़ी सम्मेलन घाटशिला के अध्यक्ष सुनील जैन के नेतृत्व में सोमवार को गोपालपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए ओआरएस तथा ग्लूकोज पानी का वितरण किया गया. इस मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन घाटशिला के अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि हमारी प्रबल इच्छा है कि मारवाड़ी सम्मेलन घाटशिला सिर्फ मारवाड़ियों की ही सेवा ना करें बल्कि पूरे समुदाय की सेवा करें इसलिए सोमवार को ओआरएस तथा ग्लूकोज पानी का वितरण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-online-tender-of-three-sand-ghats-will-be-held-for-the-third-time-on-june-16/">जमशेदपुर

: 16 जून को तीसरी बार होगा तीन बालू घाट का ऑनलाइन टेंडर

किसी भी तरह की समस्या हो मारवाड़ी सम्मेलन से संपर्क करें

उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की स्वास्थ, शिक्षा एवं अन्य कोई भी समस्या को लेकर किसी को परेशानी हो रही है तो वह घाटशिला मारवाड़ी सम्मेलन के साथ संपर्क करें निश्चित रूप से उनकी मदद की जाएगी. मौके पर मुख्य रूप से राजेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विकास आनंद, रामबाबू अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, ललित अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही