Search

 
 
 

घाटशिला : मारवाड़ी महिला समिति ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

 
Ghatshila (Rajesh Chaubey) : मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को शहर के एक होटल में सावन महीने के अवसर पर हरियाली तीज मेले का आयोजन किया गया. तीज मेले में मारवाड़ी महिला समिति घाटशिला शाखा की बहनों द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से नृत्य, संगीत अखंड सौभाग्य के लिए चूड़ी पहनाओ प्रतियोगिता तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया. महिलाओं ने लजीज व्यंजन का जमकर लुफ्त उठाया. मेले में राजस्थानी वेशभूषा में पहुंची बहनों के बीच सावन क्वीन प्रतियोगिता किया गया. इसमें सावन क्वीन के रूप में श्वेता अग्रवाल को चुना गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शाखा की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, संतोषी जैन, मधु अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, किरण अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, श्वेता चौधरी सहित महिलाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-graduation-night-organized-at-dbms-college/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज में ग्रेजुएशन नाइट आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही