Search

 
 
 

घाटशिला : मारवाड़ी महिला समिति ने राखी मेला का किया आयोजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मारवाड़ी महिला समिति द्वारा स्थानीय मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में राखी मेला का आयोजन शुक्रवार को किया गया. एक ही छत के नीचे 15 स्टॉल लगाया गया. राखी, बीड्स, सिल्वर ज्वेलरी, कुर्ती, साड़ी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, लड्डू गोपाल के गहने, पोशाक आदि कई आइटम लेकर मेदनीपुर, जमशेदपुर, चाईबासा, बेल्डा चादिल, जादूगोड़ा से 15 स्टॉल लगाए गए. सब की सुविधा का ख्याल रखते हुए करीब 25 साल से ये मेला महिला समिति द्वारा लगाया जाता रहा है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-family-welfare-day-celebrated-at-primary-health-center-palganj/">गिरिडीह

: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालगंज में मना परिवार कल्याण दिवस

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

उद्घाटन समिति की बहनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र और गणेश जी का आह्वान कर किया गया. संस्थापक सदस्य शकुंतला अग्रवाल, राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख अनीता अग्रवाल, प्रांतीय सदस्य, विस्तार प्रमुख उषा अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सचिव रश्मिता अग्रवाल, सह सचिव नीलम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल, मीना दीदी, मंजू अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, बबिता जैन, संतोषी जैन, किरण अग्रवाल, कमला अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही