Search

 
 
 

Ghatshila : जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह उर्फ टिंकू सिंह को मातृ शोक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह उर्फ टिंकू सिंह की 75 वर्षीय मां अंजू सिंह का शुक्रवार को रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनकी माता का इलाज काफी दिनों से चल रहा था. निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पर भीड़ उमड़ पड़ी. घाटशिला स्थित आवास से शव यात्रा निकाली गई. स्वर्णरेखा नदी के आमाईनगर स्थित मुक्तिधाम उनके बड़े पुत्र अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से रंजीत ठाकुर, उत्तम सेन, सुब्रा कांति दे, शिवरतन अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, राम सिहासन सिंह, राजेश सरस्वती, सहित काफी संख्या में लोग सम्मिलित हुए. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-red-day-program-organized-at-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir/">Ghatshila

  : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में ‘रेड डे’ कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही