Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मऊभंडार गुरुद्वारा धूमधाम से मनाया गया वैशाखी पर्व

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मउभंडार गुरुद्वारा में वैशाखी का पर्व शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम के बीच धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर पिछले10 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक प्रभात फेरी निकाली गई. 12 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक अंखड पाठ किया गया. अंखड पाठ का समापन शुक्रवार को हुआ. इसके बाद किर्तन जत्थेदार सुरेन्द्र सिंह, रतन सिंह, हरभजन सिंह एवं तिरथ सिंह ने शब्त किर्तन प्रस्तुत किए. बाद में गुरु का अरदास लगाया गया. कार्यक्रम में बेहतर सहयोग करने वाले समाज के विभिन्न लोगों के साथ-साथ विधायक रामदास सोरेन को भी सिरोपा पहनाकर स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sunny-bhangra-group-presented-cultural-program-on-baisakhi-at-bishtupur-ramdas-bhatta/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर रामदास भट्टा गुरूद्वारा में बैशाखी पर सन्नी भांगड़ा ग्रूप ने प्रस्तूत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस संबंध में कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 325वां खालसा स्थापना दिवस को वैशाखी के रुप में मनाया जा रहा है. इसको लेकर पिछले 10 अप्रैल से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चैयरमैन गुरवचन सिंह, प्रधान हरभजन सिंह उर्फ पज्जे, सचिव बलवीर सिंह, मित प्रधान सुखदेव सिंह संधु, मनोहर सिंह संधु, परमजीत सिंह धारीवाल, सतवीर सिंह सोखी, परमजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जगजीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही