Search

 
 
 

घाटशिला : चुकरीपाड़ा गांव में चिकित्सा शिविर आयोजित, 115 मरीजों की हुई जांच

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड के चुकरीपाड़ा गांव में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित की गई. शिवदास घोष मेमोरियल फ्री मेडिकल सेंटर चिल्ड्रेन पार्क काशीदा एवं मेडिकल सर्विस सेंटर के सौजन्य से शिविर का आयोजन किया गया. प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में कोलकाता के चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें दवा दिया गया. शिविर में मुख्य रूप से घाटशिला के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थीं. मुर्मू ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में लगातार शिविर का आयोजन किया जाना है. इसके माध्यम से गरीबों को निःशुल्क इलाज किया जाएगा. शिविर में 115 मरीजों की जांच की गई. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट:">https://lagatar.in/cricket-great-match-between-india-and-pakistan-today-the-excitement-about-the-match-is-at-its-peak/">क्रिकेट:

भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, मैच को लेकर रोमांच चरम पर

शिविर में इनका रहा योगदान

मेडिकल टीम में डॉ सौम्यदीप राय, डॉ अनिकेत महतो, ओयोनकान्ति बाला, पुष्पर्णव घोष, रमेश खाटुवा, अरुनाभो दे सरकार, अर्णव तालुकदार, पुलक रंजन, अरिंदम शामिल थे. शिविर को सफल बनाने में मेडिकल सेंटर के शिलाजीत सान्याल, श्रीपति महतो, सत्यप्रकाश दास, पंसस दासो मुर्मू, उपमुखिया सुनील हांसदा, मामोनी धल, बेबी नारायण देव, गौरांग दास, समीर टुडू समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही