Search

 
 
 

घाटशिला : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने साहियाओं के साथ की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के सभागार में बुधवार को नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने सहियाओं के साथ बैठक कर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी. डॉ सोरेन ने बताया कि सितंबर माह से सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना इंद्रधनुष शुरू होगा. इस योजना के तहत जो भी बच्चे वैक्सीनेशन से छूट गए हैं उन्हें चिन्हित कर वैक्सीन देना सुनिश्चित किया जाएगा. इसके लिए अभी से ही अपने गांव के छूटे हुए बच्चों को चिन्हित करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kunal-shadangi-met-gm-regarding-the-problem-of-electricity/">जमशेदपुर

: बिजली की समस्या को लेकर जीएम से मिले कुणाल षाड़ंगी

विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी

इसके साथ ही उन्होंने मलेरिया तथा डेंगू से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया. कहा कि गांव में साफ-सफाई के साथ-साथ कहीं भी जल जमाव न हो इसका ख्याल ग्रामीणों को रखने के लिए जानकारी दें. जल जमाव से ही मच्छर पनपते हैं, जिससे मलेरिया एवं डेंगू होने की संभावना रहती है. इसके अलावा गांव की गर्भवती महिलाओं का रुटीन चेकअप समय से अस्पताल लाकर करना सुनिश्चित करें. इसके अलावा अन्य कई स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मयंक कुमार, प्रधान लिपिक संग्राम मुर्मू, बीटीटी एवं सहिया उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही