Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सड़क पर उतरे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, लोगों को खिलाई दवा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर एन सोरेन ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सड़क पर उतरे. उनके द्वारा घाटशिला रेलवे स्टेशन के सहित मुख्य बाजार के सभी दुकानदारों को फाइलेरिया तथा कृमि की दवा खिलाया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि फाइलेरिया एक संक्रामक बीमारी है. यह बहुत जल्द एक से दूसरे में फैलने लगता है. इसलिए इसको पूरी तरह खत्म करने के लिए पूरे राज्य में एक साथ सभी लोगों को दवा खिलाने के लिए अभियान शुरू किया गया है. यह अभियान 11 फरवरी से 25 फरवरी तक डोर चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे एक भी लोग छूट न जाए, इसका ख्याल रखा जा रहा है. कुछ ऐसे लोगों को छोड़कर बाकी पूरे कम्युनिटी के लोग को दवा लेना है. उन्होंने कहा कि दवा खाने से किसी भी तरह का कोई परेशानी नहीं होगी जिस किसी व्यक्ति के अंदर फाइलेरिया का संक्रमण होगा उसे हल्का सा बुखार या घबराहट आएगी, इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. यदि इस तरह के लक्षण होने पर थोडी देर में ठीक हो जाएगा. फाइलेरिया की दवा के साथ कृमी की भी दवा दी जा रही है इसके कारण ऐसा हो सकता है इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. मौके पर बीपीएम मयंक कुमार सिंह, एमपीडब्ल्यू सत्येंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : कवि">https://lagatar.in/jnanpith-award-for-2023-to-poet-gulzar-sanskrit-scholar-rambhadracharya/">कवि

गुलजार, संस्कृत विद्वान रामभद्राचार्य को 2023 का ज्ञानपीठ पुरस्कार

घाटशिला :  बार एसोसिएशन ने 5 अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-Bar.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला बार एसोसिएशन घाटशिला की ओर से शनिवार को बार सभागार में 50 वर्ष वकालत पूरा करने वाले पांच अधिवक्ताओं को प्रिंसिपल जज अनिल कुमार मिश्रा ने शाॅल एवं मोमेंट तो देकर सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि घाटशिला बार एसोसिएशन के द्वारा अच्छी परंपरा की शुरुआत की गई है. जो 50 वर्ष का न्याय प्रक्रिया में योगदान दे रहे हैं उन्हें सम्मानित कर करना एक अच्छी शुरुआत है. अधिवक्ता समाज के लिए एक मूल्यवान होते हैं अधिवक्ताओं के बिना एक अच्छी समाज की कल्पना संभव नहीं है. उन्होंने उन सभी अधिवक्ताओं को कहा कि ऐसे अनुभवी अधिवक्ता से नई पीढ़ी को सीखने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें : ओलावृष्टि">https://lagatar.in/ranchi-cid-will-organize-training-for-sexual-crime-investigation-2/">ओलावृष्टि

से किसानों को हुए नुकसान का रिकॉर्ड कराएं उपलब्ध, रांची डीसी ने दिये निर्देश
साथ ही एडीजे के के शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ता समाज के मार्गदर्शक होते हैं जिन लोगों से समाज दूर रहना चाहता है अधिवक्ता उन लोगों के पास रहते हैं. उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हैं यह अपने आप में एक अच्छे समाज निर्माण की मिसाल है। मौके पर मुख्य रूप से एसीजेएम सुशीला सोरेंग, एसडीजेएम अनिल आल्डा, स्टेट बर काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व एसडीएम सतवीर रजक, प्राचार्य डॉ आरके चौधरी, घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव बबलू मुखर्जी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : कवि">https://lagatar.in/jnanpith-award-for-2023-to-poet-gulzar-sanskrit-scholar-rambhadracharya/">कवि

गुलजार, संस्कृत विद्वान रामभद्राचार्य को 2023 का ज्ञानपीठ पुरस्कार
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही