Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में हुई बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रतिनिधियों से परेड एवं झांकी की विस्तृत जानकारी ली गई. शिक्षकों ने बताया कि 8 विद्यालयों द्वारा विभिन्न थीम पर झांकी निकाली जाएगी. जबकि 10 विद्यालय के विद्यार्थी परेड में हिस्सा लेंगे. इसे भी पढ़ें :सशस्त्र">https://lagatar.in/payment-of-arrears-to-armed-forces-pensioners-by-march-15-supreme-court/">सशस्त्र

बल के पेंशनरों को 15 मार्च तक हो एरियर का भुगतान : सुप्रीम कोर्ट

हिस्सा लेने वाले विद्यालय को दिया जाएगा पारितोषिक 

एसडीओ ने निर्देश दिया कि अभ्यास परेड के दिन विद्यालय प्रबंधन को ही विद्यार्थियों को राज्यस्टेट मैदान तक लेकर आना है. जबकि गणतंत्र दिवस के दिन प्रशासन की ओर से प्रत्येक विद्यालय को वाहन उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पारितोषिक वितरण के दौरान जितने भी विद्यालय हिस्सा लेंगे सभी को पारितोषिक दिया जाएगा साथ ही साथ विद्यालय के शिक्षकों को भी प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली, केशव भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, सुरेश चौहान, फकीर चंद्र अग्रवाल, काली राम शर्मा सहित अन्य विद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-mla-laid-the-foundation-stone-of-the-construction-work-of-the-tribal-culture-art-center-building/">चाकुलिया

: विधायक ने आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही