Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : कीताडीह गांव में सामाजिक एवं सरकारी व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कीताडीह गांव में रविवार को सामाजिक एवं सरकारी व्यवस्था को लेकर मांझी बाबा प्रसाद हांसदा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में गांव की महिलाएं एवं पुरुषों ने सामाजिक व्यवस्था एवं परंपरा पर चर्चा करते हुए गांव के विकास के लिए एक कमेटी का गठन किया है. कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक घर से प्रत्येक माह 50 रुपये की सहयोग राशि ली जाएगी. सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कमेटी काम करेगी, उसी प्रकार सरकारी व्यवस्था के तहत गांव की जन कल्याणकारी योजना को धरातल पर उतारने के लिए भी कमेटी काम करेगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-leaders-visited-the-localities-of-mango-and-got-information-about-peoples-problems/">जमशेदपुर

: भाजमो नेताओं ने मानगो के मोहल्लों का दौरा कर जन समस्याओं की जानकारी प्राप्त की

सड़क की जर्जर स्थिति पर भी ट्रस्ट का ध्यान नहीं

बैठक में ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में सोना देवी ट्रस्ट द्वारा विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है. परंतु गांव के लोगों तथा ग्राम सभा को दरकिनार कर काम कर रही है. सीएसआर के तहत गांव के विकास पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जो सरासर गलत है. किसानों के लिए शाखा नहर बनाया गया है, उसे भी कब्जा किया जा रहा है. इसे लेकर जल्द ही ग्रामीण विरोध शुरू करेंगे. सड़क की जर्जर स्थिति पर भी ट्रस्ट का कोई ध्यान नहीं है. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से दिकू हांसदा, बहादुर सोरेन, दुबराज मुर्मू, चैतन्य मार्ड़ी, दारा सिंह, भास्कर मार्ड़ी, रूबी टुडू, बबलू सोरेन, तुलसी हांसदा, सोमवारी बास्के, दुलारी मार्ड़ी, उर्मिला मुर्मू, सीता सोरेन आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :पीरटांड़:">https://lagatar.in/peertand-meeting-in-madhuban-regarding-solid-and-waste-management/">पीरटांड़:

ठोस व अपशिष्ट कचरा प्रबंधन को लेकर मधुबन में बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही