Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बुरुडीह को मॉडल गांव बनाने को लेकर बैठक आयोजित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बुरुडीह गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए सीडब्ल्यूएस और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मिलकर काम करेगा. इसको लेकर गुरुवार को बुरुडीह आंगनबाड़ी केंद्र में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कहा गया कि कृषि और पशुपालन पर फोकस करना जरूरी है. इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा. इसके लिए पशुधन योजना से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाना जरूरी है. बुरुडीह डैम का लाभ किसानों को सुचारू रूप से नहीं मिल पाता है. खेतों तक पानी पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं है. कृषि एवं पशुपालन से ही आजीविका में बढ़ोत्तरी होगी. इसके अलावा पेयजल एवं स्वच्छता पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा. इस मौके पर बेंगुलुरू से आए शमिता, राजेश कुमार झा, पलाश भूषण, राजलक्ष्मी, शिवशंकर, आभा सिन्हा, शावंगी, सुमित्रा सोरेन, पीटर मुर्मू, सुनाराम मुर्मू, अम्बुज गोराई, जोबा मुर्मू, मैरी मुर्मू, पुष्पा महतो समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-people-are-troubled-by-the-dust-blowing-on-nh/">बहरागोड़ा

: एनएच पर उड़ती धूल से परेशान है लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही