Search

 
 
 

घाटशिला : स्वच्छ भारत मिशन को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड सभागार में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वितीय चरण के संरचनाओं के निर्माण को लेकर मुखिया एवं जल सहिया की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बनकटी, धरमबहाल, घाटशिला, उल्दा, बाघुडिया, हैंदलजुड़ी, जोड़ीसा, महुलिया, आसन, बांकी, बड़ाखुर्सी एवं काशीदा पंचायत के मुखिया एवं जल सहिया के साथ कार्य की प्रगति एवं उन्मुखीकरण को लेकर चर्चा की गई. संरचनाओं के तहत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण दूसरे चरण में सभी पंचायत के गांव को दिसंबर माह तक 50 प्रतिशत ओडीएफ प्लस मॉडल गांव घोषित किया जाना है. सभी पंचायत में नाडेप, सोकपिट का निर्माण करने हेतु विभिन्न पंचायत के जल सहिया एवं स्वच्छता समिति को राशि भी हस्तांतरित की जा चुकी है. इसको लेकर विस्तार से जल सहिया एवं मुखिया से जानकारी ली गई. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक एवं मुखिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kunals-body-found-in-swarnarekha-river-after-24-hours-search-for-shivam-continues/">जमशेदपुर

: 24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से मिला कुणाल व शिवम का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही