Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : 61वें स्थापना दिवस की तैयारी के लिए घाटशिला कॉलेज में बैठक.

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय का 61वां स्थापना दिवस 12 अगस्त को है. वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय का 14वां स्थापना दिवस 13 अगस्त को है. दोनों कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की संयुक्त बैठक प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय के 61वें स्थापना दिवस पर 12 अगस्त को दिन के 11 बजे मुख्य द्वार से लेकर कार्यालय और सभी भवनों में 61 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. मुख्य द्वार, कार्यालय, विज्ञान भवन, मनोविज्ञान भवन में दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था करने के लिए एनसीसी अधिकारी महेश्वर प्रामाणिक को अधिकृत किया गया. एनसीसी कैडेटों के सहयोग से इन स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. वहीं पीजी ब्लॉक, पुस्तकालय एवं वाणिज्य विभाग में दीप प्रज्ज्वलित करने की व्यवस्था हेतु एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. इंदल पासवान को अधिकृत किया गया है. इन स्थानों पर एनएसएस वालेंटियर्स के सहयोग से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. उसके बाद दोपहर 12 बजे से कमरा संख्या 24 में समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें महाविद्यालय के संस्थापक शिक्षक और कर्मचारी अपना संस्मरण सुनाएंगे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-block-level-monthly-guru-gosthi-organized-for-new-primary-and-primary-school-head-teachers/">सरायकेला

: नव प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षकों की प्रखंड स्तरीय मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित

13 अगस्त को निकाली जाएगी रैली

बैठक में 13 अगस्त को कोल्हान विश्वविद्यालय का 14वें स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर वृहद स्तर पर एक रैली निकाली जाएगी. महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो के रिकॉर्ड रखने हेतु डॉ. रवि रंजन को संजोजक, प्रो. सोमा सिंह, प्रो. अर्चना सुरीन तथा प्रो. विकाश मुंडा को सदस्य बनाया गया. बैठक में प्रचार्य डॉ. आर के चौधरी ने दोनों आयोजनों में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र, छात्र प्रतिनिधियों, पूर्ववर्ती छात्रों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने का अनुरोध किया. प्रचार्य ने यह भी बताया कि घाटशिला महाविद्यालय को देश के टॉप महाविद्यालयों के श्रेणी में लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही