Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बिंदा मेला आयोजन को लेकर रंकिणी मंदिर परिसर में बैठक

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : रंकिणी मंदिर परिसर में सोमवार की शाम पावड़ा तथा बागूला गांव के ग्रामीणों की बैठक देश परगना बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में चर्चा किया गया कि राजघराने के समय से चली आ रही बिंधा मेला का आयोजन वर्ष 2020 से बंद है इसे दोबारा शुरू किया जाए. बिंदा मेला के पूर्व मां रंकणी मंदिर में कडा काटा का आयोजन किया जाता था इसके अलावा पाठा तथा भेड़ की बलि दी जाती थी. इस परंपरा की भी शुरुआत करना है. इसके लिए नई कमेटी का गठन कर इस आयोजन की शुरुआत की जाएगी. देश परगना बैजू मुर्मू ने कहा कि राजघराने के समय से चली आ रही प्रथा को बंद होने नहीं दिया जाएगा. 6 तथा 7 अक्टूबर को कडा काटा तथा मेला का आयोजन इस वर्ष से पुनः शुरू होगा. इसमें मंदिर कमेटी का भी सहयोग जरूरी है. मौके पर मुख्य रूप से पुजारी योगा पांडा, रंकिनी पांडा, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया पार्वती मुर्मू, विश्वनाथ दंडपात, पूर्व मुखिया बैजू मुर्मू, मेघराय बेसरा, राजेश हेंब्रम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-antyodaya-is-our-goal-india-becomes-the-fifth-largest-economy-in-the-world-arjun-munda/">खरसावां

: अंत्योदय हमारा लक्ष्य, भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही