Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : निबंध प्रतियोगिता को लेकर संस्कृति संसद क्लब में बैठक

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संस्कृति संसद क्लब दहीगोड़ा के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को क्लब परिसर में आयोजित की गई. बैठक में क्लब द्वारा आयोजित होने वाली निबंध प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालय एवं अल्पसंख्यक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के शामिल होने पर चर्चा की गई. इसके लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई है. निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए विषय होगा वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण और समाधान तथा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों का विषय होगा अंधविश्वास एक अभिशाप समस्या और समाधान. प्रतियोगिता में निबंध न्यूनतम 500 शब्दों एवं तीन सौ शब्दों में लिखनी होगी. इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-phed-department-team-visited-for-water-supply-in-settlements/">किरीबुरू

: बस्तियों में पानी सप्लाई के लिए पीएचईडी विभाग की टीम ने किया दौरा

निबंध लेखन का भाषा हिन्दी व बांग्ला होगा

निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय अपने स्तर से जांच कर वर्ग से श्रेष्ठ अधिकतम 3-3 छात्र-छात्राओं के निबंध को संस्कृति संसद क्लब दहीगोड़ा में 5 अगस्त तक जमा करेंगे. प्रत्येक स्तर से घोषित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं एवं अन्य श्रेष्ठ 10-10 छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा. पुरस्कार वितरण 15 अगस्त को अपराह्न 3 से 5 बजे तक किया जाएगा. निबंध लेखन का भाषा हिंदी और बांग्ला में होगा. बैठक में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष तापस चटर्जी, महासचिव संदीप राय चौधरी, उपाध्यक्ष साधु चरण पाल, कांतो लाल दास, भास्कर नायक, रमेंद्र पाल सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही