Search

 
 
 

घाटशिला : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित

 
Ghatshila : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (घाटशिला शाखा) की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को होटल आकाशदीप में बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता विनोद शर्मा ने किया. बैठक में चर्चा करते हुए सदस्यों ने कहा कि संस्था को बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाए साथ ही प्रत्येक सदस्यों के लिए सदस्यता शुल्क निर्धारित की जाए. मौके पर सादा चटर्जी ने कहा कि ब्राह्मण परिवार के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रोत्साहीत करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-villagers-are-stunned-by-the-fear-of-elephants/">चाकुलिया

: हाथियों के भय से रतजगा कर रहे हैं ग्रामीण

संस्था की अगली बैठक  26 जून को होगी

उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें समाज की जरूरत है. हम सब मिलकर वैसे परिवार को सहयोग कर उनकी जरूरतों को पूरा कर सकें इसके लिए हम सभी सदस्यों को मिलकर आगे आना होगा. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था की अगली बैठक आगामी 26 जून को आकाशदीप होटल में आयोजित की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से तापस चटर्जी, रतन कुमार चटर्जी, बीएन झा, कन्हैया शर्मा, विकास पंडा ,स्नेहाशीष ठाकुर, विनोद कुमार शर्मा, देवराज मुखर्जी, प्रकाश भट्टाचार्य, उत्पल चक्रवर्ती, राजू शुक्ला आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन विकास पंडा ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही