Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रखंड प्रमुख कार्यालय में जिला जल सहिया संघ की बैठक आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की ओर से घाटशिला प्रखंड प्रमुख कार्यालय में जिला जलसहिया संघ की बैठक शनिवार को आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न प्रखंड के जल सहिया संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए संघ की जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि 50 माह से बकाया मानदेय का भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर घाटशिला, धालभूमगढ़, डुमरिया, गुड़ाबांधा, बहरागोड़ा, चाकुलिया, मुसाबनी प्रखंड की जलसहिया द्वारा बैठक किया गया.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-account-opened-in-the-name-of-getting-loan-now-transactions-worth-crores-are-happening/">जमशेदपुर

: लोन दिलाने के नाम पर खुलवाया खाता, अब हो रहा करोड़ों का लेन देन

उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया है कि 29 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा उसके बाद उपायुक्त को को ज्ञापन सौंपा जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से पुष्पा गोराई, अनीता सीट, विष्णुप्रिया नाथ, अनीता मुंडा, वंदना बेलदार, जयंती पंडा, पवित्रो महतो, लक्ष्मी पांडा, ममता राणा सहित अन्य जल सहिया शामिल थी.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही