Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ वन विश्रामागार में सोमवार को झामुमो धालभूमगढ़ प्रखंड के किसान मित्रों की बैठक विक्रम शरण की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामदास सोरेन उपस्थित थे. विधायक ने कहा आज बहुत ही गौरवपूर्ण दिन है प्रखंड के किसान मित्रों ने अपनी हक अधिकार के लिए बैठक का आयोजन किया है. किसान मित्रों की समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली. विधायक ने किसानों की समस्या को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी से दूरभाष पर बात की तथा किसान मित्रों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द विधानसभा स्तरीय किसान मित्रों की बैठक का आयोजन की जाए जिसमें जिला पदाधिकारी उपस्थित रहें. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-guava-management-removed-35-youth-of-saranda-from-work-warned-of-agitation/">किरीबुरु
: गुवा प्रबंधन ने सारंडा के 35 युवकों को काम से हटाया, आंदोलन की दी चेतावनी
: गुवा प्रबंधन ने सारंडा के 35 युवकों को काम से हटाया, आंदोलन की दी चेतावनी
Leave a Comment