Search

घाटशिला : महिला थाना में पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : महिला थाना घाटशिला में पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ शनिवार को महिला थाना प्रभारी अनिता सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार विषय पर चर्चा की गई. साथ ही बाल विवाह कैसे रोका जाए इस विषय पर भी जन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई. कन्या भ्रूण हत्या करने वाले झोला छाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी अनिता सोरेन ने बताया कि महिला के ऊपर अत्याचार से संबंधित कोई भी समस्या हो हमसे सीधे संपर्क करें. वैसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर कैसे अंकुश लगे उसे लेकर प्रत्येक पंचायत में बैठक आयोजित की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dto-took-action-on-trailer-involved-in-hindu-new-year-procession/">जमशेदपुर

: हिन्दू नववर्ष जुलूस में शामिल ट्रेलर पर डीटीओ ने की कार्रवाई

मौके पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर गुड़ाबांदा प्रखंड प्रमुख सुभजित कुमार मुण्डा, उप प्रमुख रतन लाल राउत, पूर्व जिला पार्षद सदस्य आरती सामंद, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रत्ना मिश्रा, मुखिया आरसू मनी टुडू, रवीन्द्र नाथ महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp