Search

 
 
 

Ghatshila : अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड की कार्यकारिणी समिति की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : काशिदा मांडी बाखूल में शाखाध्यक्ष डॉ रजनी कान्त मांडी की अध्यक्षता में रविवार को अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा के कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में झारखंड शाखा का 15वां वार्षिक सम्मेलन आयोजन के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया. धनबाद के स्थानीय संगठनों के साथ दिनांक 4 और 11 अगस्त को दिशोम जाहेर थान धनबाद में की गई बैठक में अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा की दो दिवसीय 15वां वार्षिक सम्मेलन न्यू टाउन हॉल धनबाद में माझी रामदास टुडु रास्का के जयंती के अवसर पर दिनांक 2 अक्टूबर और 3 अक्टूबर 2024 को आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : Potka">https://lagatar.in/potka-women-of-the-area-tied-rakhi-to-mla-sanjeev-sardar/">Potka

: विधायक संजीव सरदार को क्षेत्र की महिलाओं ने बांधी राखी
इस बैठक में उक्त सम्मेलन के कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार किया गया. उक्त वार्षिक सम्मेलन में अतिथि और माझी रामदास टुडु रास्का के जीवनी तथा भिन्न-भिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्रस्तुत करने के लिए बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़िसा, आसाम और झारखण्ड के तमाम प्रतिष्ठित लेखकों और समाजसेवियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. झारखंड शाखा की आयोजित उक्त दो दिवसीय 15वां वार्षिक सम्मेलन में लगभग पंद्रह सौ से दो हजार तक संताली लेखकों और समाजसेवियों के शामिल होने की अनुमान है. बैठक में मुख्य रूप से सचिव सुधीर चंद्र मुर्मू, कोषाध्यक्ष बैजु माण्डी, सलाहकार भुजंग टुडु, सलाहकार मोहन चंद्र बास्के, उपाध्यक्ष पीताम्बर हांसदा, ननीगोपाल हेंब्रम, महेंद्र हांसदा, पृथ्वी नाथ हांसदा, मणिराम माण्डी, बुद्धेश्वर बास्के, केन्द्रीय उपाध्यक्ष मानिक हांसदा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही