Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल जिला इकाई की बैठक सम्पन्न

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल जिला इकाई की बैठक रविवार को मुसाबनी राम मंदिर में संपन्न हुई. बैठक में परिषद द्वारा क्रियान्वित किए गए पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. परिषद के सदस्यों एवं उपस्थित अधिकारियों ने जिले में धर्म एवं संस्कृति की रक्षा एवं संवर्धन के निहितार्थ संगठन की प्रतिबद्धता के संकल्प को दुहराया. इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई गई तथा संगठन के विस्तार एवं प्रसार के निमित्त ठोस कार्ययोजना बनाया गया. बैठक में प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, विभाग धर्म प्रसार प्रमुख संजय चौरसिया, जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष गणेश नायर तथा सभी प्रखंडों के सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंझारखंड">https://lagatar.in/relief-from-heat-will-continue-in-jharkhand-rain-expected-in-ranchi-till-april-30/">झारखंड

 में गर्मी से बनी रहेगी राहत, रांची में 30 अप्रैल तक बारिश के आसार

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही