Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : जेसी स्कूल की शिक्षक बहाली में हुई अनियमितता के विरोध में बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा शिक्षक एवं चपरासी बहाली को लेकर बरती गई अनियमितता के विरोध में रविवार को क्षेत्र के शिक्षाविद, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सत्यजीत कुंडू ने की. बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता काजल डॉन ने कहा कि जेसी स्कूल प्रबंध समिति ने शिक्षक एवं चपरासी बहाली में अनियमितता बरती हग को लेकर बरती गई अनियमितता तथा सारे नियम कानून को ताक पर रखकर किया गया है. नियम के अनुसार प्रबंध समिति के कोई भी पदेन पदाधिकारी के परिवार वालों का बहाली होना पूरी तरह अवैध है. इसके बावजूद नीलू दत्ता की पत्नी की बहाली की गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-formation-of-chakulia-block-unit-of-yuva-janshakti-morcha-narayan-kalandi-became-the-president/">आदित्यपुर

: युवा जनशक्ति मोर्चा के चाकुलिया प्रखंड इकाई का गठन, नारायण कलांडी बने अध्यक्ष

कई लोगों की बहाली अवैध तरीके से की गई है

अन्य कई ऐसे लोग हैं जिस की बहाली अवैध तरीके से की गई है. उन्होंने कहा कि जिला परिषद की जमीन पर स्कूल के कई भवन बने हुए हैं परंतु प्रबंध समिति में एक भी पंचायत प्रतिनिधि या विद्यालय के पुराने स्थानीय छात्रों को नहीं रखा गया. उन्होंने तमाम उपस्थित लोगों से आग्रह किया है कि इस अनियमितता के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच के लिए हम सभी को एकजुट होकर इसका विरोध करने की जरूरत है. इसके अलावा अन्य कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए. मौके पर मुख्य रूप से सीमंतो बारिक, जिला परिषद सदस्य करण सिंह, जयदेव मुखर्जी, पूर्व प्रमुख हीरामणि मुर्मू, वर्तमान प्रमुख सुशीला टुडू सहित काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही