Search

 
 
 

घाटशिला: इसरो के युवा विज्ञानी कार्यक्रम में शामिल हुई मेघा शर्मा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर की कक्षा नौवीं की छात्रा मेघा शर्मा ने इसरो द्वारा आयोजित `युवा विज्ञानी कार्यक्रम` में 15 दिन की  उपस्थिति दर्ज करा कर विद्यालय को एक बार फिर गौरवान्वित किया है. समस्त भारत से कक्षा नवीं के कुल डेढ़ सौ छात्रों को एक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से चुना गया इनमें मेघा भी एक थी. वहां से लौटकर अपने अनुभवों को साझा करते हुए उसने बताया कि उसके समूह में भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाले कुल 30 प्रतिभागी थे. उनकी प्रतिदिन की दिनचर्या उनके सर्वांगीण विकास से जुड़ी हुई थी. इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine">https://lagatar.in/between-russia-ukraine-war-india-and-china-imported-dollar-24-billion-of-oil-from-russia-putin-became-rich/">Russia-Ukraine

War के बीच भारत और चीन ने रूस से मंगाया 24 अरब डॉलर का तेल, पुतिन हुए मालामाल

श्रीहरिकोटा के भ्रमण का मौका मिला

[caption id="attachment_350087" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/06july3.jpg"

alt="" width="600" height="237" /> विद्यालय के विद्यार्थियों से  अपना अनुभव साझा करती मेघा शर्मा.[/caption] मेघा ने बताया कि प्रतिभागियों को आकाशीय पिंडों को समझने का मौका मिला. शनि ग्रह में बने रिंग्स वहां उपस्थित बच्चों के लिए विशेष आकर्षण के केंद्र था. रॉकेट को लॉन्च करने की आवाज से लेकर लांच पैड, प्रदूषण तथा तापमान नापने की मशीन, डाटा सेंटर जैसे विभिन्न चीजों से अवगत कराया गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन इन्हें श्रीहरिकोटा के भ्रमण का मौका मिला. 30 जून को लांच किए गए चंद्रयान -III, गगनयान तथा PSLVC53 जैसे मिशन की तैयारी भी दिखाई गई.

विद्यालय ने स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

इस दौरान विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं तथा चुनौतियों का आयोजन किया गया. मेघा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मेघा ने विद्यालय की संयुक्त प्रार्थना सभा में "इसरो", कार्यक्रम की को-ऑर्डिनेटर सुमिता भट्टाचार्या तथा समस्त विद्यालय परिवार को अपना आभार व्यक्त किया तथा अपने अनुज दोस्तों को भी इसमें भाग लेने की सलाह दी. विद्यालय प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार तथा प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर मेघा को सम्मानित किया और उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की. विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मेघा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-the-contribution-of-shyama-prasad-mukherjee-in-the-development-of-india-is-exemplary-rahul-pandey/">घाटशिला:

भारत के विकास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अनुकरणीय-राहुल पांडेय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही