Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संस्कृति सांसद दाहीगोड़ा एवं आदिम झारखंड वैष्णो बैरागी समिति के संयुक्त तत्वावधान में घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो को मुख्यमंत्री के नाम मंगलवार को ज्ञापन सौंपा. इस संबंध में संस्कृत संसद के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया है कि झारखंड विधानसभा एवं सरकारी कार्यालय में चैतन्य महाप्रभु की तस्वीर लगाई जाए. साथ ही साथ 14 फरवरी को उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश एवं झारखंड राज्य के जिस चीज क्षेत्र से पैदल भ्रमण किए थे उन पथों का नाम चैतन्य महाप्रभु रखा जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-inaugurated-pension-scheme-camp-in-the-block-office/">जमशेदपुर

: प्रखंड कार्यालय में डीसी ने किया पेंशन योजना शिविर का उद्घाटन
उन्होंने बताया कि लगभग 500 वर्ष पूर्व चैतन्य महाप्रभु झारखंड के जंगल पहाड़ नदी के रास्ते भ्रमण करते हुए वृंदावन की ओर गए थे उसे दौरान जंगली जानवर भी उनके साथ कीर्तन करते हुए नृत्य करते थे. इसलिए किसी एक मुख्य पथ का नाम उनके नाम से रखा जाए. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संदीप राय चौधरी, तपन कुमार महतो, साधु चरण पाल, मृणाल कांति विश्वास, प्रदीप भद्र, अर्जुन सिंह, सुंदरलाल दास, मानस दास, विद्यासागर दास, शक्तिपद दास, भव निधि दास सहित अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/hearing-on-the-bail-of-tpc-commander-binod-ganjhu-held-in-jharkhand-high-court/">TPC

कमांडर बिनोद गंझू की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

घाटशिला : मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के लिए शिविर शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-Vridha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत मंगलवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय पेंशन शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो एवं प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री राज वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत न्यूनतम उम्र सीमा 60 वर्ष को घटकर 50 वर्ष किया गया है. इसमें राज्य की महिलाओं तथा अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है. जबकि शेष वर्ग के पुरुषों के लिए उम्र सीमा 60 वर्ष ही रखी गई है. यह शिविर 20 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की जा रही है. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/hearing-on-the-bail-of-tpc-commander-binod-ganjhu-held-in-jharkhand-high-court/">TPC

कमांडर बिनोद गंझू की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
आवेदन जमा करने के लिए किसी को भी किसी से कोई मदद नहीं लेना है ना ही किसी को पैसा देकर आवेदन भरवाना है. उन्होंने कहा कि जो भी लाभुक है वह शिविर में आकर आवेदन जमा कर सकते हैं सिर्फ आवेदन के साथ मतदाता पहचान पत्र तथा बैंक पासबुक की छाया प्रति आवेदन के साथ संलग्न कर जमा करें. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, करण सिंह, प्रमुख सुशीला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया पार्वती मुर्मू सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-imposed-fine-on-central-and-state-government/">झारखंड

हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार पर लगाया जुर्माना

डुमरिया : न्याय यात्रा से गांव-गांव तक पहुंच रहे हेमंत सोरेन का संदेश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Dumaria-Nyay.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : हेमंत सोरेन न्याय रथ मंगलवार को हांड़दा, पड़सा, पलाशबनी, डुमरिया, मंदा आदि गांव पहुंची. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन के नेतृत्व मे निकली यह रथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संदेश को जन जन तक पहुंचा रही है. वाहन मे लगी एलईडी स्क्रीन से वीडियो के माध्यम से हेमंत सोरेन का संदेश लोगों के घर तक पहुंच रही है. प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने बताया कि केंद्र सरकार के इशारे पर जिस प्रकार से ईडी के जरिए हेमंत सोरेन को षड़यंत्र के तहत गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-imposed-fine-on-central-and-state-government/">झारखंड

हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार पर लगाया जुर्माना
यह जानकर गांव मे जनसमूह की अपार सहानुभूति मिल रही है. वहीं षड़यंत्र रचने वालों के खिलाफ रोष का माहौल भी है. मिर्जा सोरेन ने यह भी बताया कि गांव-गांव मे सर्वजन पेंशन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, फुलों झानो आशिर्वाद योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना आदि का सीधा लाभ मिल रहा है. यही कारण है कि हेमंत सोरेन के प्रति ग्रामीणों का आस्था और विश्वास है. न्याय यात्रा मे प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भगत बास्के, शंकर चंद्र हेंब्रम, भगत हांसदा, उदय मुर्मू, अर्जून मुर्मू, राम सोरेन, काजमान सिंह सरदार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-woman-absconds-with-2-lockets-of-6-gram-gold-from-mukesh-jewelers-and-sons/">आदित्यपुर

: मुकेश ज्वेलर्स एंड संस से 6 ग्राम सोने का 2 लॉकेट लेकर महिला फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही